For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: भारतीय क्रिकेटरों में लगी लंबा छक्का लगाने की शर्त, चहल का शाॅट देख हुए सब हैरान

बता दें कि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुके हैं। टीम चाहेगी की यहां जीत दर्ज कर कंगारूओं का सीरीज जीतने का सपना पूरी तरह से तोड़ दिया जाए। रांची में भारत 4 मुकाबले खेल चुका...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया को रांची में होने वाले तीसरे वनडे में हराने को पूरी तरह से तैयारी कर चुकी है। इसकी एक झलक बीसीसीआई ने अपने आफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर दिखाई। बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया उसमें भारतीय क्रिकेटर लंबा छक्का लगाने की शर्त पूरी करने में जुटे हैं। इस दाैरान स्पिनर युजवेंद्र चहल ने जो शाॅट खेला उसे देख सबने हैरानी भरा रिएक्शन दिया।

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सबसे लंबा SIX कौन मार सकता है? रांची में नेट प्रैक्टिस के दाैरान इंडिया की मजेदार सिक्स चुनौती पर एक नजर। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और शिखर धवन के अलावा कुछ क्रिकेटर सबसे लंबा छक्का लगाने की होड़ में लगे हैं। सबसे पहले एमएस धोनी बल्लेबाजी करने उतरे और आगे बढ़कर शानदार छक्का जड़ दिया.। जिसके बाद धवन, जडेजा और युजवेंद्र चहल ने भी छक्का जड़ा। एमएस धोनी फिर छक्का मारने उतरे और उनके छक्के को देख पीछे खड़े खिलाड़ी कह रहे थे- 'क्या छक्का मारा है माही भाई।'

बता दें कि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुके हैं। टीम चाहेगी की यहां जीत दर्ज कर कंगारूओं का सीरीज जीतने का सपना पूरी तरह से तोड़ दिया जाए। रांची में भारत 4 मुकाबले खेल चुका है जिसमें उन्हें 2 में जीत जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा। लेकिन धोनी का रिकाॅर्ड अपने इस घरेलू मैदान पर सही नहीं है। धोनी ने यहां पर 3 वनडे खेले हैं, जिसमें उनको दो बार बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 21.00 की औसत से सिर्फ 21 रन ही बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 11 रन है। जबकि विकेट के पीछे धोनी ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 7 शिकार किए हैं, जिसमें 6 कैच और एक स्टंपिंग शामिल है। धोनी नागपुर वनडे में भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ऐसे में धोनी पर घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 12:02 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+