नई दिल्ली। 5 अप्रैल से दौलत और शौहरत का दंगल यानी कि आईपीएल 2017 का सुंदर आगाज होने जा रहा है लेकिन इससे पहले आईपीएल की मजबूत टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
टीम के स्टार ओपनर लोकेश राहुल कंधे की चोट की वजह से आईपीएल 10 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं वहीं दूसरी ओर टीम के कैप्टन विराट कोहली भी कंधे की चोट से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से वो भी आईपीएल के शुरूआती मैचों में दिखाई नहीं देंगे। ऐसे में आरसीबी के फैंस से कोहली ने एक इमोशनल अपील की है।
कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया
कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के ज़रिये एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि फैंस प्लीज आरसीबी को सपोर्ट करो, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सके और जीत के साथ शुरुआत कर सके, मैं बहुत जल्दी वापस आऊंगा। आपका साथ बहुत जरूरी है।
टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में विराट कोहली चोटिल हो गए थे
गौरतलब है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह धर्मशाला टेस्ट में नहीं खेल सके थे, उनकी जगह धर्मशाला टेस्ट मैच की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को मिली थी। आईपीएल में भी कोहली की जगह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान विस्फोटक बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स संभालेंगे।
Unconditional love 😍🐶🐶😍. Thanks for the concern and the wishes people. Keep supporting @RCBTweets for a strong start. 🔝💪🏼 #PlayBold #IPL10 pic.twitter.com/koTVKv1DNg
— Virat Kohli (@imVkohli) April 2, 2017