कोलकाता। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। ये जीत शानदार थी, जश्न का माहौल था, लेकिन स्टेडियम में मौजूद 67000 दर्शकों और घरों में टीवी देख रहे लाखों-करोडो़ं क्रिकेट प्रेमियों के आंखों में उस वक्त आंसू आ गए जब विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ये अर्धशतक ऐतिहासक बन गया। विराट से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी होने के बाद जो किया उसने क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। Video: जब मैदान में फूट-फूट कर रो पड़े कोहली
विराट ने अपनी हाफ सेंचुरी क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम समर्पित किया और उनके सम्मान में सिर झुकाकर उनके प्रति अपना प्यार दिखाया। विराट ने शानदार अर्धशतक के बाद पहले साथी खिलाडिय़ों की ओर बल्ला लहराया और फिर क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंडुलकर की ओर खास अंदाज में सेल्यूट किया। Video: पाक की हार पर मॉडल कंदील ने दी अफरीदी को गालियां, किया उत्तेजक डांस
Virat Kohli celebrating his half century bowing down to the master blaster Sachin Tendulkar !! #IndvsPak #kohli pic.twitter.com/n5MZcRsck1
— Shane Sharief (@ShaneSharief) March 19, 2016
विराट के इस सम्मान से सचिन भी भावुक हो गए। उन्होंने अपनी भावना ट्विटर के जरिए शेयर की है। सचिन ने ट्विटर पर लिखा कि मैच के बाद भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम लौट रही थी, तब उन्होंने मेरी तरफ इशारा किया। तब जो अनुभूति हुई, वैसा पहले कभी महसूस नहीं हुआ। सचिन ने विराट के 'नतमस्तक' होने पर लिखा कि टीम इंडिया की महान जीत। शानदार पारी और उस भावभंगिमा के लिए धन्यवाद।
Team India returning to the dressing room after the game, waved to me. Felt like I never left the team...#IndvsPak (2/2)
— sachin tendulkar (@sachin_rt) March 19, 2016
Great Win Team India. Thank you for the innings and gesture @imVkohli! #IndvsPak (1/2)
— sachin tendulkar (@sachin_rt) March 19, 2016