For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बॉल उठाया तो बोलेगा कि रिटायरमेंट के लिए उठाया है': मजाकिए अंदाज में धोनी

नई दिल्ली। 2018 में रनों के सूखे के बाद नया साल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए शानदार आगाज लेकर आया। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज जीत में भारत की नैया पार कराने वाले धोनी के सामने बड़े-बड़े दिग्गज नतमस्तक हो रह हैं। अब उन आलोचकों के मुंह पर भी ताला लग गया है जिन्होंने इस खिलाड़ी को चूका हुआ बता दिया था। जहां तक संन्यास की बात है तो कोच रवि शास्त्री खुद कह चुके हैं कि धोनी के जाने के बाद उनकी जगह भरना मुमकिन नहीं है। फिलहाल धोनी का मैच के बाद का एक किस्सा खासा चर्चित हो रहा है जिसमें मैच बॉल लेने और धोनी के रिटायरमेंट में संबंध माना जा रहा था।

दरअसल धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच के बाद मैच बॉल ले ली थी, जिसके बाद कयास लगने लगे थे कि वो शायद संन्यास लेने जा रहे हैं। बाद में पता चला की धोनी मैच बॉल की कंडीशन को बॉलिंग कोच के पास दिखाने के लिए ले गए थे। जब शुक्रवार को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सीरीज का आखिरी वनडे मैच खेला तो एक बार फिर से ऐसा ही केस देखने को मिला। धोनी ने गेम खत्म होने के बाद गेंद को ले लिया लेकिन इस बार धोनी ने अपने आलोचकों को बोलने के लिए एक शब्द नहीं दिया। क्योंकि जैसे ही उन्होंने गेंद ली वैसे ही उसको सहायक कोच संजय बांगर की ओर उछाल दिया।

इतना ही नहीं धोनी ने इसके साथ यह भी कहा कि बॉल ले लीजिए वर्ना लोग सोचेंगे कि मैं संन्यास लेने जा रहा हूं। इस घटना का वीडियो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में धोनी कह रहे हैं- 'ये बॉल ले लो नहीं तो कहेंगे रिटायरमेंट ले रहा है।' बता दें कि धोनी ने सीरीज के तीनों मैच में अर्धशतक जड़े जिसमें दो मैचों में मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली। उन्होंने सीरीज के तीन मैचों में कुल 193 औसत बनाए और इतना ही उनका औसत भी रहा क्योंकि वे एक ही बार आउट हुए थे। धोनी ने सिडनी में 51, एडिलेड में 55 नाबाद और मेलबर्न में 87 नाबाद रनों की पारियां खेली थी।

Story first published: Saturday, January 19, 2019, 15:27 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+