For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'लंका दहन' के बाद टीम इंडिया ने मैदान पर दौड़ाई कार, चालक बने धोनी

कोलंबो। जिस तरह से विराट सेना ने श्रीलंका में लंका दहन किया है, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम ही है। आपको बता दें कि इंडिया और श्रीलंका के बीच में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को कोलंबों में खेला गया, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीत लिया और इसी के साथ ही भारत ने लंका को उसी की धरती पर पांचवी बार हराकर एक नया इतिहास रचा।

5-0 से सफाया करने वाली पहली टीम

इस विजय के बाद भारतीय टीम श्रीलंका का उन्हीं की धरती पर वनडे सीरीज में 5-0 से सफाया करने वाली पहली टीम बन गई है। जाहिर है इस जीत का जश्न मनना ही था इसलिए मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया की जमकर मस्ती लोगों को देखने को मिली।

जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द सीरीज

इस पूरी सीरीज में जसप्रीत बुमराह की घातक बॉलिंग श्रीलंका वालों के जी का जवाल बनी रही और इसी वजह उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया। उन्होंने पूरी सीरीज में 15 विकेट लिए।

चालक बने धोनी

जिसके लिए बतौर तोहफे में उन्हें गाड़ी दी गई, जिस पर पूरी टीम सवार हो गई और उसके बाद तो मस्ती का जो आलम था, वो बयां कर पाना थोड़ा मुश्किल है। सबसे खास बात इस दौरान ये दिखी कि इस गाड़ी के चालक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। मैच की ट्राफी गाड़ी के ऊपर और सारी टीम गाड़ी में, जिसे देखकर लोगों की हंसी रूक ही नहीं रही थी।

वनडे में 100 स्टंप

गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे में 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं , श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

विराट कोहली का 30वां वनडे शतक

विराट कोहली का 30वां वनडे शतक

आपको बता दें कि अंतिम वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने टीम इंडिया को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के लिए 239 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में जवाब लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने विराट कोहली के 30वें वनडे शतक (नाबाद 110) और केदार जाधव (63) के अर्धशतक की बदौलत 46.3 ओवर में ही 239 रन बना लिए और ये मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+