आईपीएल से पहले स्मिथ बने मराठी मानुष, कसम से ये लुक मार ही डालेगा...
पुणे। 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल सीजन 10 से पहले से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ का मराठी लुक सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मी़डिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ
दरअसल स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो ट्रेडिशनल मराठी ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं, स्मिथ के साथ इस तस्वीर में टीम के सीनियर प्लेयर अजंक्य रहाणे भी खड़े हैं।
|
ट्रेडिशनल इंडियन फैशन
अपनी फोटो शेयर करते वक्त स्मिथ ने लिखा है कि पुणे में मैंने अजिंक्य के साथ कुछ ट्रेडिशनल इंडियन फैशन को ट्राई किया। आप सभी क्या सोचते हैं।
|
80 हजार से ज्यादा लाइक्स
स्मिथ को शायद इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं होगा कि स्मिथ के इस लुक को लोग इस हद तक पसंद करेंगे। स्मिथ की इस तस्वीर को 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
|
पुणे टीम का कप्तान
मालूम हो कि 27 वर्षीय स्मिथ को पुणे टीम का कप्तान बनाया गया है, वो मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीनों फार्मेट के कप्तान भी हैं। स्मिथ को पुणे का कैप्टन धोनी की जगह बनाया गया है।
|
2010 में आईपीएल से जुड़े थे
स्मिथ 2010 में आईपीएल से जुड़े थे और इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। इस बार पुणे की टीम और स्मिथ से आईपीएल में काफी उम्मीदें हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications