चेन्नई टेस्ट : भारत के 100 रन पूरे (लीड-6)
माफ 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले सहवाग ने अपनी छवि के अनुरूप खेलते हुए 59 गेंदों की पारी में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन बना चुके हैं।
सहवाग को आग उगलता देख उनके जोड़ीदार गौतम गंभीर 53 गेंदों पर 26 रन बनाकर संयम के साथ भारतीय पारी को संवरते देख रहे हैं। भारत को जीत के लिए और 287 रनों की जरूरत है।
इससे पहले, इंग्लैंड की टीम ने नौ विकेट पर 311 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 75 रनों की बढ़त मिली थी। पहली पारी में उसने 316 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 241 रन ही बना सकी थी।
चायकाल तक आठ विकेट पर 301 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम ने चायकाल के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रॉयर (33) का विकेट गंवाया और इसी के साथ इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन ने पारी घोषित कर दी।
पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। यही वह सत्र था जब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारत के लिए सबसे अधिक मुश्किलें खड़ी कीं।
भोजनकाल के बाद सबसे पहला विकेट दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा करने वाले सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस गिरा। वे 108 रन बनाकर हरभजन सिंह के शिकार बने। स्ट्रॉस ने 244 गेंदें खेलकर आठ चौके लगाए।
इसके बाद हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ (4) कुछ खास नहीं कर सके और पांचवें विकेट के तौर पर बिदा हुए। फ्लिंटॉफ को ईशांत शर्मा ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया।
इंग्लैंड को छठा झटका पॉल कोलिंगवुड के रूप में लगा। स्ट्रॉस के साथ चौथे विकेट के लिए 214 रनों की बेशकीमती साझेदारी को अंजाम दिया।
इसके बाद जहीर खान ने इंग्लैंड को लगातार दो झटके देते हुए ग्रीम स्वान (7) और स्टीव हार्मिसन (1) को चलता किया।
भारत की ओर से जहीर और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हरभजन, अमित मिश्रा और युवराज सिंह ने भी एक-एक विकेट लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications