Video: भारतीय महिला क्रिकेटर ने मारा ऐसा छक्का की बिखर गया स्कोरबोर्ड

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कंगारू टीम ने भारत को हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को दूसरे वन-डे में भारतीय महिला टीम को 60 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और भारतीय टीम के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम 227 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज अपने शॉट के कारण आकर्षण का केंद्र बन गई। दरअसल वडोदरा में खेले गए इस मैच के दौरान क्रिकेटप्रेमियों को ऐसा नजारा देखने को मिला कि हर कोई हंसे बिना नहीं रह सका।

उस समय भारत की निचले क्रम की बल्‍लेबाज पूजा वस्त्राकर क्रीज पर थीं। भारतीय पारी के 40वें ओवर में पूजा ने ऑस्‍ट्रेलिया की जेस जोनासेन की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्‍का मारा। गेंद बाउंड्री से बाहर सीधे स्‍कोर बॉर्ड से टकराई और स्‍कोरबोर्ड के सारे नंबर धड़ाधड़ गिरने शुरू हो गए। बीसीसीआई ने इस छक्के का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकों के चेहरे पर हंसी खिल गई।

बता दें कि पूजा महज 18 साल की हैं लेकिन उन्होंने अपने ऑल राउंडर प्रदर्शन के दम पर खास पहचान बना ली है। BCCI Women के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'पूजा वस्त्राकर के छक्‍के ने स्‍कोरबोर्ड को 'धराशायी' कर दिया। पूजा ने जोनासेन की गेंद पर इतनी जोर से शॉट लगाया कि मेनुअल स्‍कोरबोर्ड इसे 'झेल' नहीं कर पाया।' जहां बड़े से बड़े खिलाड़ी आ और जा रहे थे तो वहीं पूजा ने 33 बॉल पर 30 रन की पारी खेली।

Story first published: Friday, March 16, 2018, 11:54 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+