नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अबतक दिल्ली डेयरडेविल्स का सफर अबतक बेहतर नहीं रहा था, लेकिन कल के मैच में दिल्ली के शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर दिल्ली के फैंस को यह उम्मीद जगी है की उनकी फेवरेट टीम वापसी कर लेगी और इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करेगी। दरअसल टीम के खराब प्रदर्शन के चलते गौतम गंभीर ने अपने को कप्तानी से अलग कर लिया था जिसके बाद दिल्ली की कप्तानी श्रेयस अय्यर के कंधों पर थी। कल जब दिल्ली की टीम मैदान पर उतरी तो अलग ही कलेवर में दिखी पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 220 रनों का लक्ष्य केकेआर के सामने रखा। दिल्ली की इस शानदार बैटिंग लाइन अप में जिन दो खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीता उनका नाम है पृथ्वी शॉ और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर।
लोगों को धोनी की दिखी झलकः दरअसल कल के मैच में श्रेयस अय्यर ने जहां नाबाद 93 रन बनाए वहीं पृथ्वी शॉ ने धुआंधार अर्धशतक जमाया। पारी की शुरुआत करते हुए पृथ्वी ने 44 गेंदों पर 62 रन बनाए, अपनी इस शानदार पारी के दौरान पृथ्वी ने लोगों को धोनी की भी याद दिला दी,दरअसल तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन की गेंद पर शॉ ने धोनी के ही अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट खेला,इसके बाद कमेंटेटर से लेकर दर्शकों को भी 18 वर्षीय पृथ्वी में माही नजर आए। लोगों ने कहा की जिस तरह से इस युवा बल्लेबाज ने यह य़ॉट मारा है वह उसकी काबिलित को दिखाता है।
'SHAW'NDAR shot from Prithvi https://t.co/DfvLpCuJeX via @ipl
— aratrick mondal (@crlmaratrick) April 27, 2018
गौरतलब हो की दिल्ली की टीम ने केकेआर को 220 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने 46 रनों के अंदर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए । कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान में नहीं टिक सका और, हालांकि आंद्रे रसल ने 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन इसके बावजूद केकेआर की टीम 164 रनों पर ही ढेर हो गई, और दिल्ली ने इस जीत के साथ अपनी हार का सिलसिला भी तोड़ लिया।