नई दिल्ली। एक बार फिर से भारतीय स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। सोमवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सैनिकों के समर्थन में एक और वीडियो शेयर किया।
जिसमें उन्होंने अपने मुंह पर एक पट्टी बांधी हुई है और हाथ में एक पोस्टर लिए हुए हैं, जिसमें एक संदेश लिखा है, वीडियो के माध्यम से गंभीर बता रहे हैं कि देश में आज हर किसी ने अपने मुंह पर पट्टी बांधी हुई है और वह है झिझक की पट्टी, गंभीर झिझक की इस पट्टी को उतार फेंकने की अपील कर रहे हैं।
गौतम गंभीर एफएम के साथ मिलकर एक कैंपेन चला रहे हैं
मालूम हो कि गौतम गंभीर एफएम के साथ मिलकर एक कैंपेन चला रहे हैं जिसके तहत ही उन्होंने मुंह पर पट्टी बांधी और हाथों में पोस्टर लिया हुआ है। 1 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में गौतम ने कुल 8 पोस्टर्स का सहारा लिया है, जिसमें वह लोगों से सवाल पूछ रहे हैं कि लोग सैनिकों के प्रति सम्मान तो खूब करते हैं, लेकिन क्या वे सैनिकों को 'थैंक यू' बोलते हैं।
सभी के मुंह पर झिझक रूपी पट्टी बंधी है
अगले पोस्टर में गौतम इस सवाल का जवाब भी देते हैं कि सैनिकों को कोई 'थैंक यू' नहीं बोलता क्योंकि सभी के मुंह पर झिझक रूपी पट्टी बंधी है।
I have stepped out of my crease. Will you? @FeverFMOfficial @majorgauravarya @narendramodi @PMOIndia #BharatPositive pic.twitter.com/h8WZSJqCgx
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 29, 2017