नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने जिस तरह से आस्ट्रेलिया दौरे पर अपने बल्ले से कमाल दिखाया है उसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है। रोहित शर्मा ने पूरे वनडे और टी 20 सीरीज में अपने बल्ले से केवल रनों की बौछार की।
भले ही भारत वनडे सीरीज आस्ट्रेलिया से हारा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं पूरे मैच में रोहित की पारी दमदार रही और इसी वजह से उन्हें वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
लेकिन टी 20 सीरीज जीतने के बाद जब अवार्ड सेरोमनी के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर और टी20 सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज रहे विराट कोहली, ने रोहित शर्मा की तारीफ की तो रोहित का एक बहुत ही खास अंदाज लोगों को दिखा और वो सबके सामने वहीं पर भांगड़ा करने लगे जिसमें उनका साथ हरभजन सिंह ने भी दिया।
आप भी देखिये ये शानदार वीडियो...
Sri Lankan team reaction after knowing Virat Kohli won't play the T20I series against them! #INDvSL pic.twitter.com/UiDHF2wQml
— Sampath (@SAMPATH_B24) February 1, 2016