रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 9 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बारिश से मैच प्रभावित होने से पहले 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने कंगारू कप्तान डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हमेशा कूल रहने वाले भुवनेश्वर कुमार वार्नर का विकेट मिलते ही जश्न मनाते दिखे। आपको बता दें कि भुवनेश्वर ने नूपुर नागर से सगाई के बाद पहली बार मैदान पर कदम रखा था।
भारत की तरफ से पहला ओवर कराने आए भुवनेश्वर कुमार की दो गेंदों में पर डेविड वार्नर रन नहीं बना सके। लेकिन तीसरी और चौथी गेंद पर वार्नर ने जोरदार चौका लगाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर भेज दी। हालांकि पांचवी गेंद पर इनसाइड एज के साथ भुवनेश्वर कुमार ने वार्नर के विकेट उखाड़ दिए।
देखें वीडियोः-
बता दें कि पिछले दिनों भुवनेश्वर कुमार ने और उनकी गर्लफ्रेंड नूपुर नागर ने सगाई कर अपने फैंस को बड़ी खबर दी थी। भुवी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए खास और भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा। 'पीछे रिवाइंड करने पर अच्छी यादें दिखीं, जिसने मुझे आगे बढ़ने और शानदार भविष्य के बारे में सपना देखने के लिए प्रेरित किया।'