-Staff
पेरिस, 1 नवंबर: पेरिस मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में पहुंचे कई खिलाडि़यों के लिए खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई होंगी, क्योंकि दुनिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी राफेल नडाल और रोजर फेडरर दोनों चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं।
यही नहीं टेनिस प्रेमियों की नडाल और फेडरर के बीच कांटे की भिड़ंत देखने की तमन्ना पर भी पानी फिर गया है। टेनिस प्रेमियों को तब निराशा हुई जब दोनों दिग्गज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
फेडरर ने पीठ दर्द के कारण अमेरिका के जेम्स ब्लेक के साथ होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरना उचित नहीं समझा। जबकि नडाल ने कलाई में दर्द के कारण निकोले डेवीडेंको के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटने का फैसला किया।
फेडरर और नडाल दोनों ने भरोसा जताया है कि वे पूरी तरह फिट होकर सत्र के आखिर में होने वाले मास्टर्स कप टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, November 1, 2008, 17:22 [IST]
Other articles published on
Nov 1, 2008