Video: एबी डिविलियर्स के इस स्विच हिट को देखरकर रह जाएंगे दंग, यूं ही नहीं कहे जाते हैं मिस्टर 360
नई दिल्ली। क्रिकेट के मिस्टर 360 कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स के बल्ले की धार कम नहीं हुई है। मैदान पर उनका जलवा बरकरार है। मैदान से भले ही दूर हो लेकिन ऐसा लगता है कि डिविलियर्स लगातार इस शॉट का अभ्यास करते आए हैं। दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग (Mzansi Super League) में डिविलियर्स ने केपटाउंन ब्लिट्ज के खिलाफ ऐसा शॉट लगाया कि मैदान में लोग इसे देखते ही रह गए। हालांकि डिविलियर्स की टीम तश्वाने स्पार्ट्ंस टीम 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 रनों पर सिमट गई और 49 रनों से मैच गंवा बैठी, लेकिन डिविलियर्स ने छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
@ABdeVilliers17 You Beauty 😍😍#MSLT20 pic.twitter.com/DfBINQFw24
— Grishma Sharma (@GrishmaSharma17) November 17, 2018
बनाया रिकॉर्ड:
डिविलियर्स ने इस मैच में तूफानी पारी खेली उन्होंने महज 30 गेंद में 59 रन की धुआंधार पारी खेली।इस पार के दौरान उन्होंने 5 आसमानी छक्के जड़े। इस रन की बदौलत डिविलियर्स ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी कर लिया। डिविलियर्स टी-20 में 300 छक्के जड़ने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए। ओवरऑल क्रिकेटर्स की बात करें, तो डिविलियर्स 304 छक्के के साथ नौवें स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
