For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: जब धोनी के गले पर सपना ने रखा उस्तरा, जानिए आगे क्या हुआ...

नई दिल्ली। विकेट के पीछे चीते सी फूर्ति रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी के गले पर सिलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और बिग सीजन-6 की पार्टिसिपेंट रह चुकी सपना भवनानी ने उस्तरा रख दिया। चौंकिए मत, उस्तरा किसी खास उद्देश्य से नहीं बल्कि धोनी की सेव करते हुए रखा।सपना भवनानी धोनी की बड़ी फैन हैं वह धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट भी हैं।वह अक्सर सोशल मीडिया पर धोनी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
सपना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना धोनी की सेव करती नजर आ रही है। सपना ने इस विडियो के कैप्शन में लिखा है कि वह कई दिनों से फजील नाम के एक नाई से उस्तरा चलाना सीख रही थीं और उन्हें यह इस्तेमाल करने का मौका आज धोनी पर मिला।

सपना इस वीडियो में धोनी की शिकायत भी करती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं,भले माही उनके साथ एक भी पोस्ट न शेयर करे लेकिन वह हमेशा उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और अपने ऊपर एक्सपेरिमेंट करने का भी मौका देते हैं। धोनी की तारीफ करते हुए आगे सपना लिखती हैं कि धोनी ने आज पहली बार उन्हें अपने ऊपर उस्तरा चलाने दिया।इस वीडियो को अब तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

धोनी के लंबे बालों पर लाई थी कैंची:
धोनी के फेमस लंबे बालों पर भी कैंची सपना ने ही चलाई थी।धोनी अक्सर अपने बाल सपना से ही कटाते हैं।धोनी इस वीडियो में शांत और कूल लहजे में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखी जा रही है। बता दे कि धोनी के लंबे बालों के की लोग प्रशंसक रह चुके हैं। धोनी के बालों की तरीफ तब पाकिस्तानी राष्ट्रपति पर परवेज मुशर्रफ भी कर चुके हैं।

Story first published: Sunday, July 29, 2018, 14:56 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+