Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: अंग्रेजों के घर में पहले ही दिन छाए आर अश्विन, झटके तीन विकेट

नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर आर अश्विन इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। जी हां, दरअसल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम मिलने के बाद अश्विन वूस्टरशर के लिए खेलते हुए अपना हुनर दिखा रहे हैं।

वूस्टरशर के लिए खेले अपने पहले मैच में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम लिए। अश्विन ने काउंटी चैंपियनशिप में अपना पहला विकेट ग्लूस्टरशर के विकेटकीपर गैरेथ रॉडिक को आउट कर लिया। अश्विन ने 29 ओवर में 94 रन देकर तीन विकेट लिये और टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भी रहे।

अश्विन ने मैच में ग्लूस्टरशर के विकेटकीपर गैरेथ रोड्रेरिक (09), कीरान नोएमा बार्नेट(15) और क्रेग माइल्स (07) के विकेट निकाले। मैच के बाद अश्विन ने कहा कि मेरे लिये काउंटी क्रिकेट में खेलना सपना था। उन्होंने कहा- "मुझे वनडे सीरीज में आराम दिया गया है तो मैंने सोचा कि मुझे यह अनुभव लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुझे आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिये बुलाया जा सकता है।"

आपको बता दें कि अश्विन ने बल्ले से भी अपना दम दिखाया और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 36 रनों का अहम योगदान दिया। गौरतलब है कि 5 सितंबर को चेतेश्वर पुजारा की काउंटी टीम नॉटिंघमशर और अश्विन की टीम वूस्टरशर का मुकाबला होने वाला है। आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा दोनों टीम इंडिया की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+