For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीडियो: ढोल बजने के बाद खुद को नहीं रोक पाए कोहली और धवन, मैदान पर करने लगे भांगड़ा

नई दिल्ली। भारत और एसेक्स के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच शुक्रवार को खत्म हो गया। भारत के लिए इस मैच का अंत वैसा नहीं रहा जैसी भारत को उम्मीद थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को कड़ी चुनौती मिलेगी।भारतीय टीम अभ्यास मैच के आखिरी दिन मैदान पर उतरी तो उसका स्वागत ढोल से किया गया। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन से रहा नहीं गया और वह ढोल की धुन पर थिरकते नजर आ आए। वीडियो में पहले कोहली भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं उसके बाद पीछे से शिखर धवन भी भांगड़ा कर रहे हैं।यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि भारत और इंग्लिश क्रिकेट काउंटी एसेक्स के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। तीसरे और आखिरी दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे। भारत ने पहली पारी में 395 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी एसेक्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 359 रन बनाएं और पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट गंवाकर 89 रन बनाए और मैच ड्रा रहा। दूसरी पारी में शिखर धवन जहां बिना खाता खोले वापस लौट गए वहीं, पुजारा ने भी सिर्फ 23 रन ही बनाए। इसके बाद केएल राहुल 36 और अजिंक्‍या रहाणे 19 रन पर नाबाद रहे।

इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर्स के हाथ खाली रहे उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। एसेक्स के 8 बल्लेबाजों को भारतीय तेज गेंदबाजों ने पवेलियन भेजा। बता दें कि दोनोंं टीमें स्पिन अटैक पर ज्यादा भरोसा कर रही हैं।इंग्लैंड ने अपनी स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए संन्यास ले चुके आदिल राशिद को वापस बुलाया है।

Story first published: Saturday, July 28, 2018, 13:34 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+