Video: 37 साल के शाहिद अफरीदी ने पहले लिया अद्भुत कैच, फिर बोले- 'अभी तो मैं जवान हूं'

कराची। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसल) में शुक्रवार को कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबले में शाहिद अफरीदी का एक अद्भुत कैच चर्चा का विषय बना हुआ है। कराची की तरफ से खेल रहे दिग्गज प्लेयर शाहिद अफरीदी ने बाउंड्री पर ऐसा कैच लिया जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। उनके इस कैच की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। लोग यह देखकर हैरान हैं कि 37 साल की उम्र में भी शाहिद अफरीदी कितने फिट हैं। अपनी तारीफ करते एक ट्वीट के रिप्लाइ में शाहिद ने पोस्ट भी किया कि 'अभी तो मैं जवान हूं।'

पीएसएल सीजन 3 के दूसरे मुकाबले में कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 19 रनों से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। इसके साथ कराची किंग्स ने इस मैच को 19 रनों से अपने नाम कर लिया।

इसी दौरान मोहम्मद इरफान की गेंद पर पर शाहिद अफरीदी ने कैच पकड़ उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया। अफरीदी ने बाउंड्री लाइन के नजदीक जाकर इस कैच को एक हाथ से पकड़ा और फिर गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद उन्होंने अपने आपको संभालते हुए एक बार फिर गेंद को अपने हाथों में ले लिया।

देखें वीडियो-

Story first published: Saturday, February 24, 2018, 18:21 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+