नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान कुछ भी भूलते नहीं है। दोस्ती और दुश्मनी दोनों खुलकर निभाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान। जो रूट 80 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे लेकिन पिच पर रन चुराने के दौरान वह आउट हो गए।
दरअसल, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रूट दूसरा रन चुराने के लिए दौड़े, लेकिन कोहली ने तेजी गेंद उठाई और तुरंत वापस फेंकते हुए गेंदबाजी छोर पर सटीक निशाने पर इंग्लैंड के कप्तान को रन आउट कर दिया। कोहली ने इसके बाद 'माइक ड्रॉप' अंदाज में रूट के आउट होने का जश्न मनाया जैसा इंग्लैंड के कप्तान ने पिछले महीने भारत पर वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 की जीत दिलाने के बाद किया था।
— Hit wicket (@sukhiaatma69) August 1, 2018
बता दें कि वनडे मुकाबले में जो रूट ने सेंचुरी लगाने के बाद बल्ले को ड्राप करते हुए जश्न मनाया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली।
Root out. 👊 #micdrop #batdrop #cricket #india #england #engvind
A post shared by We Are England Cricket (@englandcricket) on
फ्लिंटाप का जबाव गांगुली ने दिया था:
आपको याद होगा कि भारत में इंग्लैड की जीत पर पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटाप ने टी-शर्ट लहराकर जश्न मनाया था जिसका जवाब सौरव गांगुली ने जुलाई 2002 में नैटवेस्ट सीरीज के फाइनल इंग्लैंड को हराने के बाद लार्ड्स में टी-शर्ट लहराकर दिया था।
गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट केे नुकसान पर 285 रन है।टेस्ट मैच केे पहले दिन शानदार गेंदबाज करते हुए अश्विन ने 60 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।