VIDEO: जब खलील अहमद के कैच छोड़ने पर गुस्से में चिल्लाए बुमराह

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत कप्तान एरोन फिंच और डि ऑर्सी शॉर्ट ने की । बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। बारिश के कारण खेल 16.1 ओवर में रोक दिया गया था।

दोबारा जब मैच शुरू हुआ तो इसे 17 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में 5 गेंद खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल का विकेट गंवा दिया। अंत में 17 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 158 रन बना सकी। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल करके भारत को 174 रन का लक्ष्य दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने काफी खराब फील्डिंग की। जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर पहले विराट कोहली ने कैच छोड़ा उसके बाद खलील अहमद ने भी कैच छोड़ा जिसपर बुमराह अपना आपा खो बैठे। भारत ने 17 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 169 ही बनाए और चार रन से मैच गंवा दिया।

खलील ने भी छोड़ा कैच:
दरअसल, चौथे ओवर में फिंच ने तेज प्रहार करने की कोशिश में बुमराह के ओवर की पहली गेंद पर ही तेज शॉट लगाया जो शॉर्ट कवर पर खड़े विराट के पास गई लेकिन गेंद की गति तेज होने के कारण विराट के हाथ से गेंद बाहर चली गई। इसके बाद 17वें ओवर की पहली गेंद पर एक बार फिर बुमराह को निराशा मिली जब इस बार खलील अहमद ने थर्ड मैन पर मार्कस स्टोइनिस का कैच छोड़ दिया। जब खलील ने कैच छोड़ा तब बुमराह अपना गुस्सा रोक नहीं सके और गुस्से में चिल्ला बैठे।

Story first published: Thursday, November 22, 2018, 10:28 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+