For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Watch: जब जिम में बॉक्सिंग ट्रेनर को ही ऋषभ पंत ने पीट दिया, चहल ने भी किया हाथ साफ, देखें वीडियो

नई दिल्ली। गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ बारसपोरा के स्टेडियम में टी20 मैच से भारतीय टीम अपने नये साल का आगाज करेगी। मैच से पहले भारतीय टीम ने गुवाहाटी के स्टेडियम में पहुंच कर अभ्यास किया और अपनी फिटनेस को लेकर तरह तरह की एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट किया। इस बीच भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने जिम सेशन के दौरान बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते नजर आये।

और पढ़ें: आखिर क्यों टूट गया था इरफान पठान का 10 साल पुराना रिेश्ता, शादी से पहले हिंदू लड़की से करते थे प्यार

इसको लेकर ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बॉक्सिंग करते-करते अपने ट्रेनर की ही पिटाई करवा देते हैं।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs SL: गुवाहाटी टी20 मैच से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, विराट कोहली को लगी चोट

पंत ने खुद ट्विटर पर पोस्ट किया है वीडियो

ऋषभ पंत ने इस पूरे वाक्ये की वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है जिसमें उन्होंने एक साथ 2 वीडियो पोस्ट की है। पहले वीडियो में वह अपने बॉक्सिंग ट्रेनर के साथ बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में उनकी इस शरारात का पूरा वीडियो है।

चहल के साथ मिलकर पंत ने ट्रेनर को घेरा, और कर दी पिटाई

चहल के साथ मिलकर पंत ने ट्रेनर को घेरा, और कर दी पिटाई

ऋषभ पंत ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है उसमें उनके बॉक्सिंग ट्रेनर जिम सेशन के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अचानक से ऋषभ पंत बीच में आ जाते हैं और पीछे से ट्रेनर के हाथों को बांध देते हैं और चहल उन पर मुक्के बरसाने लग जाते हैं। इस के बाद वहां पर खड़े एक और असिस्टेंट ट्रेनर इस चुहलबाजी में शामिल हो जाते हैं, जिसके बाद तीनों मिलकर ट्रेनर की मस्ती भरी पिटाई करने की कोशिश करते हैं।

फैन्स कर रहे वीडियो को पसंद

फैन्स कर रहे वीडियो को पसंद

वीडियो में ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल से बचने के लिये जिम ट्रेनर काफी मशक्कत करते नजर आ रहे होते हैं लेकिन तीनों की जुगलबंदी के चलते वह ऐसा करने में नाकाम रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

Story first published: Sunday, January 5, 2020, 17:36 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+