
बीसीसीआई ने भी पोस्ट किया वीडियो
श्रेयस अय्यर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद बीसीसीआई ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि जब सब घरों में बंद है तो अय्यर जादूगर बन गये हैं हमारा मनोरंजन करने के लिये।
बीसीसीआई ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में लिखा,'जब हम सब घरों में हैं तो हमारे घर के जादूगर श्रेयस अय्यर पर हमारा मनोरंजन करने का भरोसा कीजिए। मुस्कान बिखेरने के लिये शुक्रिया चैंप।'
|
बहन नताशा को दिखाई मैजिक ट्रिक
बीसीसीआई की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में श्रेयस अय्यर अपनी बहन के साथ कार्ड्स खेलकर उन्हें जादू दिखा रहे हैं। अय्यर विडियो की शुरुआत में बोलते हैं कि वर्तमान हालात में खुद को दूर रखने की इस स्थिति में मैं अपनी बहन नताशा के साथ एक मैजिक ट्रिक कर रहा हूं।
इसके बाद अय्यर ढेर सारे कार्ड्स लेकर अपनी बहन को कोई और एक चुनने के लिए कहते हैं और वह बिना देखे कार्ड्स की गड्डी नताशा को ही पकड़ा देते हैं, ताकि वह सभी कार्ड्स को अपने मनमुताबिक छिपा सके। इसके बावजूद अय्यर नताशा का वह कार्ड्स ढूंढ निकालते हैं, जो उन्होंने देखा भी नहीं था। उनकी यह ट्रिक देखकर नताशा भी हैरान रह जाती हैं।

टल सकता है आईपीएल 2020 का आयोजन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते अब तक कई सारे स्पोर्ट्स इवेंटस रद्द किये जा चुके हैं। जबकि 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया गया है।
उम्मीद है कि अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो हो सकता है आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन टाल दिया जाये। श्रेयस अय्यर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
