नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में भारत-बंग्लादेश के बीच खेले गए मैच के दौरान अंतिम ओवर का रोमांच जारी था। 6 बॉल में 11 रन चाहिए थे। कोई भी टीम जीत सकती थी। लगातार दो चौके लगने के बाद टीम इंडिया दबाव में थी। स्टेडियम में बैठे दर्शकों की धड़कनें थमी हुई थी। विराट कोहली बाउंड्री पर फिल्डिंग कर रहे थे।
विराट के फैन्स उनका उत्साह बढ़ाने के लिए विराट-विराट चिल्ला रहे थे। लेकिन तभी विराट ने एक ऐसी हरकत की जिसने लोगों का दिल जीत लिया। दर्शकों की ओर पलटकर विराट ने अपनी जर्सी पर लिखे इंडिया की ओर इशारा किया। उन्होंने इशारे-इशारे में दर्शकों को संदेश दे दिया कि वो उनका नाम लेकर नहीं बल्कि इंडिया-इंडिया चिल्लाकर पूरी टीम का उत्साह बढ़ाएं। आपको बता दें कि भारत ने इस रोमांचक मैच में 1 रन से जीत हासिल कर बांग्लादेश को हराया। देखें वीडियो...