Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल: प्रधानमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर उठते सवालों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में खेल मंत्री एमएस गिल और शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी भी शामिल होंगे.पिछले दिनों खेल गाँव में ख़राब व्यवस्था और महत्वपूर्ण जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बाहर एक ब्रिज के गिरने के बाद तैयारियों को लेकर काफ़ी सवाल उठे हैं.

वेल्स, स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने व्यवस्था पर चिंता जताई है. इन देशों के कई खिलाड़ियों ने ख़राब व्यवस्था और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है. दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल तीन से 14 अक्तूबर तक होने हैं. गुरुवार को खेल गाँव का औपचारिक उदघाटन होना है और अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों और प्रतिनिधिमंडलों का आना भी शुरू हो रहा है.

लेकिन खेल गाँव में ख़राब व्यवस्था के कारण स्कॉटलैंड और न्यूज़ीलैंड ने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक़ अपने खिलाड़ियों की भारत रवानगी टाल दी है. इस बीच राष्ट्रमंडल खेल फ़ेडरेशन के प्रमुख माइक फ़ेनेल भी गुरुवार को दिल्ली पहुँच रहे हैं. उन्होंने भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने का वक़्त मांगा है. दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण भी कई तरह की मुश्किलें पैदा हो रही है. इंग्लैंड के टीम मैनेजर का कहना है कि बारिश के कारण कई कमरों में पानी भरा है और ये काफ़ी ख़तरनाक है.

बारिश के कारण कई जगह निर्माण कार्यों में भी देरी हो रही है. इस बीच पिछले दिनों जामा मस्जिद के बाहर एक पर्यटक बस पर हुई गोलीबारी के कारण भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं. हालाँकि अधिकारियों ने पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड ने कहा है कि वे दिल्ली में और सुरक्षा अधिकारियों को भेजेंगी.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+