Video:जब सचिन ने कहा विराट तोड़ेंगे उनके शतकों का शतक रिकॉर्ड
नयी दिल्ली। विराट कोहली आज देश के सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली उसके बाद देश-दुनिया में उनके चर्चा हो रहे हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी मान चुके हैं कि उनके रिकॉर्ड कोई तोड़ सकता है तो वो विराट कोहली है। सचिन ने खुद कहा था कि उनके शतकों का शतक का रिकॉर्ड तोड़ने का दमखम केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा रखते हैं। जब विराट ने किया 'क्रिकेट के भगवान' का सम्मान, भावुक हुए सचिन
घटना साल 2013 की है और मौका शतकों के शतक के जश्न का। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सचिन के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया। समारोह में बॉलीवुड एक्टर्स ने भी शिरकत की। जब बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने सचिन से सवाल किया कि उन्हें क्या लगता है कि कौन उनका 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है तो सचिन ने कहा कि मुझे लगता है कि जो तोड़ सकते हैं वे इसी हाल में बैठे हैं। इस पर सलमान का जवाब था कि चांस ही नहीं है। तब तेंदुलकर ने कहा कि मैंने इन युवा खिलाड़ियों को देखा है। विराट और रोहित इनमें शामिल हैं। यदि कोई भारतीय इसे तोड़ता है मुझे दुख नहीं होगा। देखिए कैसे सचिन ने की थी विराट की भविष्यवाणी...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
