For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रबाडा ने 147 km/h की रफ्तार से किया आंध्रे रसेल को बोल्ड, देखें सुपरओवर का पूरा वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का फिरोजशाह कोटला में हुआ दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक भरा रहा। मैच सुपरओवर तक गया जहां दिल्ली की युवा ब्रिगेड ने कोलकाता को मात दे दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रे रसेल की 28 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी की बदाैलत दिल्ली के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली टीम भी पृथ्वी शाॅ की 99 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 185 रन ही बना सकी। मैच सुपरओवर तक पहुंचा जहां फिर दिल्ली जीतने में कामयाब रही।

यूं रहा सुपर ओवर-
सबसे पहले दिल्ली सुपरओवर खेलने उतरती है। दिल्ली के लिए बैटिंग करने कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर रिषभ पंत आते हैं। कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ओवर फेंकने आए। पहली गेंद पर पंत ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर अय्यर ने चाैका लगाया। तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। अगली 2 गेदों में पंत ने 2-2 रन लिए। आखिरी गेंद पर 1 रन आया और दिल्ली ने एक ओवर में 10 रन बना लिए।

फिर रबाडा ने किया रसेल को बोल्ड
जवाब में कोलकाता के लिए आंध्रे रसेल और दिनेश कार्तिक आते हैं। दिल्ली ने तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को गेंद दी। रबाडा की पहली गेंद पर रसेल ने चाैका लगा दिया। दिल्ली दवाब में आ गई क्योंकि सामने रसेल थे। लेकिन रबाडा ने दूसरी गेंद खाली निकाल दी। वहीं तीसरी गेंद 147 km/h की रफ्तार से यॉर्कर के रूप में फेंकी और रसेल को बोल्ड कर दिया। आखिरी तीन गेंदें रबाडा ने यॉर्कर ही फेंकी। इन तीनों गेंदों पर सिर्फ 1-1 रन आया और कोलकाता सुपरओवर में 7 रन ही बना सकी। इस आईपीएल सीजन - 12 का यह पहला सुपरओवर रहा है। वहीं इसके इतिहास में आठवीं बार दर्शकों को सुपर ओवर देखे को मिला है।

Story first published: Sunday, March 31, 2019, 14:10 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+