Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिर्फ एक रात....और टीम इंडिया पुरानी रंगत में...

नई दिल्ली। जी हां दोस्तों...यही राज है.. टीम इंडिया की सफलता का .. अब आप पूछेंगे कि कैसी रात, किसकी रात.. इससे पहले आपका दिमाग गलत दिशा में घूमे, हम आपको बता देते हैं यहां बात हो रही है टीम इंडिया के रिलेक्श होने की.. जो कि लगातार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज और वन डे खेलने के बाद बुरी तरह से थक गई थी।

कैप्टन धोनी ने जब यह कहा था कि वो विश्वकप से पहले एक रात के लिए कहीं रिसार्ट पर जाना चाहते हैं तो उनकी काफी आलोचना हुई थी और टीम इंडिया का काफी मजाक भी बना था लेकिन धोनी तो धोनी ही हैं, उन्होंने पूरी टीम इंडिया को विश्वकप से ठीक पहले ना केवल मौज कराई बल्कि क्रिकेट से दूर रहने की भी बात की ताकि विश्वकप से ठीक पहले टीम इंडिया ना तो शारीरिक और ना ही मानसिक रूप से परेशान दिखे और ना ही लगातार हारने की वजह से उसके दिमाग में निगेटिव विचार आये।

देखें: कैप्टन धोनी की बेटी जिवा की पहली झलक

और उनकी कोशिश रंग लायी और टीम पूरी तरह से तरोताजा होकर विश्वकप के मैदान पर नजर आयी और नतीजा आपके सामने है। इस बात का समर्थन और तारीफ टीम इंडिया के मैनेजर रवि शास्त्री ने भी की है उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया का ट्राई सीरीज खेलना दूनिया की सबसे बड़ी बेवकूफी थी। फिलहाल उम्मीद करते हैं टीम इंडिया की एक रात वाली खुमारी यूं ही बरकरार रहे और टीम विश्वकप में यूं ही कमाल करती रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+