Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया ने कहा- मजाक सच को सामने लाता है, तब सब कहते शोएब 'जोरू का गुलाम' है

नई दिल्ली: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि महिलाओं को समाज द्वारा एक ध्यान भंग करने वाली वस्तू की तरह माना जाता है। सानिया मिर्जा ने अपने यूट्यूब चैट शो "डबल ट्रबल" में भारत की महिला क्रिकेट स्टार जेमिमाह रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के साथ बात करते हुए गुरुवार को कहा।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब भी हमारे पति प्रदर्शन करते हैं, यह उनकी वजह से होता है और जब वे फेल होते हैं तो वह हमारे कारण होते हैं। मुझे नहीं पता कि यह कैसे काम करता है। "

मिशेल स्टॉर्क के इस काम से शुरू हुई बात-

मिशेल स्टॉर्क के इस काम से शुरू हुई बात-

हम सभी जानते हैं कि सानिया मिर्जा ने इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की सराहना की थी क्योंकि वह अपनी पत्नी और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट स्टार एलिसा हीली को महिला टी20 वर्ल्ड कप में देखने के लिए अपने एक ODI मैच को मिस कर गए थे।

BCCI कोषाध्यक्ष ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में 14 दिन क्वारंटाइन में रहने को तैयार हैं भारतीय खिलाड़ी

उन्होंने ट्वीट किया था, "निश्चित रूप से !! भगवान ना करे यह उपमहाद्वीप का आदमी होता, ऐसे आदमी को एक सेकंड में 'जोरू का गुलाम' कहा जाएगा। ये अच्छा है मिचेल। जोड़ियों का लक्ष्य यही होना चाहिए !!"

अपने 'जोरू के गुलाम' ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया-

अपने 'जोरू के गुलाम' ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया-

सानिया ने कहा कि वह नहीं समझती हैं कि एक महिला कैसे एक ध्यान हटाने वाली बन सकती है और एक ताकत नहीं बन सकती। ये ट्वीट यहां पर देखा जा सकता है। अपने शो में ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि यह बहुत मजेदार था और यह भी कहा कि अनुष्का और वह शायद इस बात को सबसे बेहतर समझ सकती हैं।

सानिया का सवाल- पत्नी ताकत क्यों नहीं हो सकती

सानिया का सवाल- पत्नी ताकत क्यों नहीं हो सकती

छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता टेनिस स्टार ने आगे कहा कि, "हम इसे एक मजाक के रूप में कह रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि बहुत गहरा मुद्दा है। गहरा मुद्दा यह है कि एक महिला हमेशा एक ध्यान भंग करने वाली हो सकती है, एक ताकत नहीं। ओह 'अगर आप गर्लफ्रेंड हैं या पत्नी है, तो उसे विचलित होना चाहिए क्योंकि वह डिनर के लिए बाहर जा रही है।'

'तब लोग शोएब को जोरू का गुलाम बोलते'

'तब लोग शोएब को जोरू का गुलाम बोलते'

जब वह (स्टार्क) अपनी पत्नी को खेलते देखने विश्व कप फाइनल देखने गए थे और हर कोई उसे सलाम कर रहा था। मुझे वास्तव में ऐसा लगा ... मैंने कुछ समय के लिए सोचा अगर शोएब मेरे लिए ऐसा करते जो मेरे लिए ...तो यह बिल्कुल नरक जैसा बना दिया जाता, अगर हार मिली होती। तब कहा जाता ... वह (शोएब) एक जोरू का गुलाम है ... वह जा रहा है और एक महिला क्रिकेट मैच देख रहा है। मैंने इसे महसूस किया। मुझे लगता है कि हास्य कभी-कभी सच्चाई को सामने लाता है। "

सानिया ने कहा कि "अनुष्का और मेरे बीच इसके बारे में लंबी बातचीत हुई थी। हम दोनों ऐसे थे, यह सच है।"

Story first published: Friday, May 8, 2020, 12:18 [IST]
Other articles published on May 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+