INDvsAFG: प्रैक्टिस और रेस्ट के बीच में संतुलन ढूंढ चुकी है कोहली एंड कंपनी
साउथैंप्टन, जून 21: यह इंग्लैंड में पिछले 10 दिनों का सबसे चमकदार दिन है और साल का सबसे लंबा दिन भी, ये सब मिलाकर एक शानदार खेल का वातावरण तैयार कर रहे हैं। एक ऐसा वातावरण जो पिछले कुछ दिनों से बारिश, ठंड, बादल के चलते प्रभावित रहा है। आज क्रिकेट खेलने के लिए एक खूबसूरत है लेकिन हमको अभी एक दिन का और इंतजार करना है। इस दिन टीम इंडिया विश्व कप में राउंड-रॉबिन लीग चरण के दूसरे फेज में प्रवेश कर जाएगा।
मुकाबला एक तरफा ही नजर आ रहा है क्योंकि अफगानिस्तान अभी तक 5 मैच खेल चुकी है जिसमें उसे हार ही मिली है, जबकि भारत अजेय चल रहा है। भारत चाहेगा कि इस आसान मैच में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में जीत का चौका लगाया जाए ताकि सेमीफाइनल की राह आसान बनी रहे। भारत अभी तक 4 मैच खेल चुका है जिसमें 3 जीते हैं जबकि एक बारिश के कारण रद्द हुआ। अंक तालिका में विराट सेना 7 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर है वहीं अफगानिस्तान आखिरी पायदान पर है।
विश्व कप के इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान की टीम भारत के साथ भिड़ने जा रही है। अफगानिस्तान को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड के हाथों 105 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। उनके अहम गेंदबाज राशिद खान की भी खूब धुनाई हुई थी जो 9 ओवर में 110 रन लुटा बैठे थे। भारत के बल्लेबाज भी लय में हैं खासकर रोहित शर्मा जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। ऐसे में अफगानी गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कसना बेहद मुश्किल रहेगा।
मैच से पहले दिन टीम इंडिया ने अभ्यास नहीं किया है। ये भारत की पिछले कुछ से जारी अहम रणनीति का हिस्सा है कि कौशल युक्त कार्य और आराम के बीच सही संतुलन ढूंढा जाए। इतने लंबे टूर्नामेंट में भारत शारीरिक और मानसिक रूप से थकावट में नहीं खेलना चाहता। इसके अलावा चार मैचों में 7 अंक जुटाकर भारत पहले ही बेहतर स्थिति में पहुंच चुका है। क्रिकेट वैसे भी केवल काबिलियत और कौशल के बल पर ही नहीं जीता जाता है, बल्कि आपको स्मार्ट होने की भी जरूरत होती है। टीम इंडिया अब इस मोर्चे पर भी बाजी मारती हुई नजर आ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
