संकट के समय धोनी को ऊपर ना भेजने पर सौरव गांगुली ने की तीखी आलोचना
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही थी, लेकिन टीम को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार मिलकर अपना सफर समाप्त करना पड़ा। भारत को न्यूजीलैंड से 240 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन जवाब में भारतीय टीम महज 221 रनों पर ही ढेर हो गई। लक्ष्य मुश्किल नहीं था, पर कुछ गलतियों के चलते भारत जीत से दूर चला गया। भारत के टाॅप तीन बल्लेबाज महज 5 रनों के अंदर गिर गए। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी का क्रीज पर उतरना जरूरी था ताकि टीम को संभाला जाए लेकिन उनकी जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए जिन्हें देख पूर्व कप्तान साैरव गांगुली टीम प्लानिंग की तीखी आलोचना करते दिखे।
कमेंट्री कर रहे गांगुली ने कहा, 'एमएस धोनी क्यों नहीं। यह समझ से परे। इंडिया जब दबाव में हैं तब भी वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। यह बात नहीं मानी जा सकती।' बता दें कि धोनी ने 50 रनों की पारी खेली लेकिन वो जीत नहीं दिला सकी। अगर वो पांड्या की जगह आते तो शायद वो टीम को संभालकर बाकी विकेट खोने से बचा सकते थे। पांड्या ने 62 गेंदों में 32 रन बनाए। धोनी का सातवें नंबर पर आने पर केवल गांगुली ही नहीं बल्कि अन्य दिग्गज भी हैरान दिखे हैं।
श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासक डेनियल एलेक्जेंडर ने कहा, 'जब भी लक्ष्य बड़ा होता है तब धोनी छुप जाते हैं और आज भी वह ऐसा ही कर रहे हैं। जब कम रन बनाने होते हैं तब आते हैं और माहौल बना देते हैं।' पाकिस्तानी पत्रकार कामरान मुजफ्फर ने कहा कि समय कैसे बदलता है। 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में वह युवराज सिंह से पहले आए थे। 2019 में वह पंत और पंड्या के पीछे बल्लेबाजी करेंगे।' वहीं कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने पूछा कि धोनी चोटिल तो नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'धोनी? चोटिल हैं? नहीं तो उन्हें क्रीज पर होना चाहिए था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
