Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला कोच चयन मुद्दे पर डायना इडुल्जी ने COA चीफ विनोद राय पर साधा निशाना

नई दिल्ली। सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी ने सीओए प्रमुख विनोद राय पर निशाना साधा है। उन्होंन राय को लिखे एक पत्र में कहा कि कोच के चयन की प्रक्रिया को रोक देना चाहिए। अब जबकी रमन की महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद पर नियुक्ति हो चुकी है तो डायना ने विनोद राय पर हमला बोला है। इस मामले ने बीसीसीआई और सीओए के अंदर जारी अंदरूनी तनातनी को उभारकर सामने ला दिया है।

रमण के चयन को गलत ठहराते हुए इडुल्जी ने कहा कि उनका चुना जाना असंवैधानिक और गैरकानूनी है। डायना ने राय को लिखे मेल में कहा था कि जिस तरह से आपने एकतरफा फैसला करते हुए कोच को चुनने वाली एडहॉक समिति का गठन किया है, वह ना केवल असंवैधानिक है बल्कि गैरकानूनी भी है। बता दें कि चुने गए कोच रमन इस समय बेंगलुरू स्थिति नेशनल क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजी सलाहकार हैं।

इसके अलावा उनको इस मुद्दे पर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी का भी साथ मिला है। चौधरी ने भी राय पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस फैसले में केवल राय शामिल है क्योंकि डायना की मंजूरी तो ली ही नहीं गई। हालांकि राय ने कहा था कि कोच का चयन न्यूजीलैंड दौरे से पहले होना जरूरी है वर्ना ये महिला टीम के साथ अन्याय होगा कि वे बिना कोच के मार्गदर्शन के विदेशी दौरे पर खेले।

Story first published: Friday, December 21, 2018, 10:24 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+