वाॅर्नर को पत्नी से पूछना होगा, 'क्या मैं 2023 विश्व कप खेलूं', मजेदार बात आई सामने
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर डेविड वाॅर्नर ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैदान पर विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का माद्दा रखते हैं। भारत के खिलाफ हुए मुंबई के वानखेड़े में पहले वनडे मैच के दाैरान उन्होंने विस्फोटक शतक जड़ा और आरोन फिंच के साथ मिलकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। जीत के बाद वाॅर्नर से एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया वो बेहद मजेदार रहा।
वाॅर्नर से पूछा गया कि क्या 2023 में होने वाले विश्व कप में भी आप फिंच के साथ ओपनिंग करेंगे? इसका जवाब देते हुए वाॅर्नर ने कहा कि पत्नी से परमिशन लेनी पड़ेगी, सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि फिंच को भी। वाॅर्नर ने कहा, 'ओपनिंग के लिए एकसाथ उतरने से पहले हमें अपनी-अपनी पत्नियों से पूछना पड़ेगा। क्योंकि उस समय हमारी उम्र 36 या 37 की होगी। मेरे पास 3 बच्चे हैं और समय के साथ उन्हें भी आगे बढ़ना होगा। फिलहाल हम राजकोट वनडे के बारे में सोच रहे हैं।''
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए इस जोड़ी ने अबतक वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। वाॅर्नर ने भारत के खिलाफ नाबाद 128 तो फिंच ने नाबाद 110 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। दोनों ने भारत से मिले 256 रनों के लक्ष्य को 37.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इन दोनों ओपनरों की उम्र 33 साल हो चुकी है। अगला विश्व कप 2023 में भारत में होगा। लेकिन यह देखना दिलचस्प रहेगा कि फिंच-वाॅर्नर तब तक टीम में बनते रहते हैं या नहीं।
फिंच-वाॅर्नर की जोड़ी भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी बनाने वाली दुनिया की इकलाैती जोड़ी बन गई है। दोनों ने 258 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी ने साउथ अफ्रीका की जोड़ी हर्शल गिब्स व गैरी क्रिस्टन व हर्शल गिब्स का रिकाॅर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2000 में कोची में भारत के खिलाफ 235 रनों की साझेदारी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
