Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टंप में जाती गेंद के सामने हटाया बल्ला, मजाक बनवाकर बोल्ड हुए ब्रॉड, VIDEO

नई दिल्ली: निश्चित तौर पर स्टुअर्ट ब्रॉड मुख्य रूप से एक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन इस तथ्य से बिल्कुल इनकार नहीं किया जाता है कि इंग्लैंड का यह दिग्गज गेंदबाज एक अच्छा बल्लेबाज भी हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 टेस्ट अर्द्धशतक और एक टेस्ट शतक अपने नाम किया है। लेकिन फिर भी वे इतने निचले क्रम पर बैटिंग करने के लिए आते हैं कि उन्हें एक टेल-एंडर के रूप में पहचाना जाता है और उन्होंने शुक्रवार को इस टैग को पूरी तरह से सही ठहराया।

विचित्र तरीके से बोल्ड कर डाला-

विचित्र तरीके से बोल्ड कर डाला-

मामला प्रोटियाज दौर पर मौजूद इंग्लिश टीम के दूसरे टेस्ट के दौरान का है। इंग्लैंड के स्टार को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने केप टाउन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विचित्र तरीके से बोल्ड कर डाला। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया था जब कैगिसो रबाडा ने उन्हें घातक यॉर्कर करके वापस भेजा।

रोहित की गैरमौजूदगी में कोहली को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए चाहिए बस 1 रन

यहां देखें अजीबोगरीब बोल्ड की वीडियो

स्टुअर्ट ब्रॉड, हालांकि बोल्ड होने से बच सकते थे। उनको बस गेंद को सही लाइन से खेलना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वे मजाकिया अंदाज में आउट होकर सीधे पवेलियन लौट गए। ऐसा लगता है जैसे कागिसो रबाडा द्वारा गेंद को फेंकने से पहले ही, स्टुअर्ट ब्रॉड एक छोटी गेंद के लिए तैयार थे और जब प्रोटियाज़ स्टार ने एक सही यॉर्कर में फायर किया तो ब्रॉड ने इसको खेलने के बजाए बल्ला ही आनन-फानन में हटा दिया जिससे गेंद सीधे विकेट में जा घुसी और ब्रॉड के स्टंप तितर-बितर हो गए। यहा उस विकेट की एक क्लिप दी गई है जिसको आप देख सकते हैं।

अंग्रेजों की हाल फिर से हुई पतली-

अंग्रेजों की हाल फिर से हुई पतली-

इस बीच, इंग्लैंड ने पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर 262 रनों पर समाप्त किया। एक ऐसी पिच पर जो बल्लेबाजी के लिए एकदम सही थी, इंग्लैंड को बड़ा स्कोर करने का मौका मिला। क्रॉली ने सिर्फ 4 रन बनाए जिसके बाद डोमिनिक सिबली (34), जो डेनली (38), जो रूट (35), बेन स्टोक्स (47) जैसे बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन उन्हें बड़े स्कोर को बदलने में नाकाम रहे।

अंग्रेजों का हाल और भी बुरा हो सकता था लेकिन ओली पोप (नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारी ने मामले को कुछ संभाल लिया। फिलहाल उनके साथ जिमी एंडरसन (नाबाद 3) क्रीज पर डटे हैं और यह जोड़ी अंतिम विकेट के लिए 28 रन जोड़ चुकी है। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका पहले ही जीत चुका है।

Story first published: Saturday, January 4, 2020, 12:03 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+