Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने किया एशिया टीम चैम्पियनशिप छोड़ने का फैसला

नई दिल्ली: साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने ओलंपिक खेलों की अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 11 से 16 फरवरी तक मनीला में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप को छोड़ने का फैसला किया है।

ट्रायल के बाद, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने थॉमस और उबेर कप प्रारूप पर आधारित द्विवार्षिक प्रतियोगिता के लिए 17 सदस्यीय दल-नौ पुरुषों और आठ महिलाओं को मैदान में उतारा।

पुरुषों का प्रतिनिधित्व एमआर अर्जुन, सुभंकर डे, ध्रुव कपिला, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, बी साई प्रणीत, लक्ष्य सेन और चिराग शेट्टी करेंगे। भारत को ग्रुप ए में गत चैंपियन इंडोनेशिया और मेजबान फिलीपींस के साथ रखा गया है।

मालविका बंसोड़, अश्विनी भट, अश्मिता चालिहा, शिखा गौतम, आकांशी कश्यप, के मनीषा, रूतपर्णा पांडा और गायत्री गोपीचंद महिला टीम में शामिल है, जिन्हें ग्रुप एक्स में दक्षिण कोरिया और कजाकिस्तान के साथ जोड़ा गया है।

प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल को अपनी पिछली प्रतियोगिता में थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में डेनमार्क की खिलाड़ी होजमार्क केजर्सफेल्ट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय अभियान का भी अंत हो गया था।

साइना नेहवाल हाल में ही तब चर्चाओं में रहीं जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने का फैसला करते हुए केंद्र शासित सरकार की मुख्य पार्टी में सदस्यता ग्रहण की थी।

जबकि पीवी सिंधु ताइवान की शटलर ताई त्ज़ु यिंग से 16-21, 16-21 से हारने के बाद मलेशिया मास्टर्स से बाहर हो गईं थीं। सिंधु की त्ज़ु यिंग से यह लगातार दूसरी हार थी। वह पिछले साल अक्टूबर में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में उनसे हार गई थीं।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने जापान की आया ओहोरी के खिलाफ अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 21-10, 21-15 से जीत दर्ज की, जो आधे घंटे से अधिक समय तक चली।

Story first published: Friday, January 31, 2020, 6:54 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+