पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सहवाग को कहा- 'खबरदार' हमारे महान खिलाड़ियों के बारे में गलत बोला तो...
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिन पहले शोएब अख्तर का बयान खूब चर्चा में आया था कि जितने सहवाग के सिर पर बाल भी नहीं है उतना उनके पास माल है। हालांकि ये बात अख्तर की गलत भी साबित होती है क्योंकि सहवाग के पास पैसा अख्तर से कई ज्यादा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर 4 साल बाद उस बयान को लेकर सुर्खियां बटोरने में लगे हैं जिसमें पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर सुर्खियां बटोरने के लिए भारत की तारीफ करते हैं। अख्तर ने तो इसका जवाब दे दिया लेकिन अब उनके पूर्व तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन ने भी सहवाग की इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इज्जत हजम नहीं है।

सहवाग की बात को बताया घटिया
राना नावेद ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर सहवाग के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, ''यह उन्होंने घटिया बात कही है। आपको इज्जत हजम नहीं है।'' सहवाग ने साल 2016 में कहा था कि इजमाम उल हकर, राणा, युसूफ जैसे खिलाड़ी चाहते हैं कि वो सहवाग पर कमेंट करें ताकि कोई चैनल उन्हें फिर बुलाए। नावेद ने तब सहवाग की कप्तानी की तारीफ की थी, इसलिए सहवाग ने ये कहा था।

बताया पूरा मामला
अब इसपर बोलते हुए नावेद ने कहा, ''एक एमसीएल लीग हुई थी दुबई में तो आाप(सहवाग( कप्तान थे। उस समय किसी चैनल ने मुझसे इंटरव्यू लिया। तो मैने इंजमाम भाई का नाम लिया क्योंकि मैं उनकी कप्तानी में खेला हूं। तब मैने थोड़ी सी आपकी तारीफ इसलिए कर दी थी क्योंकि आप हमारी टीम के कप्तान थे। वो टूर्नामेंट हम जीते भी थे। वो जीता तो प्लेयर्स की वजह था पर आप कप्तान थे इसलिए तारीफ कर दी। आपने उस बयान का लगत फायदा उठाया। हमने चैनल पर बैठने के लिए नहीं ऐसा कहा था। अल्लाह ने बुहत कुछ दिया है।

हम बड़े प्लेयरों की इज्जत करते हैं
नावेद यही नहीं रूके, ''उन्होंने कहा कि आपने ऐसा घटिया बयान 2 साल पहले भी दिया था। हमने तब जवाब नहीं दिया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर आपका मुंह बंद करने के लिए कह रहे हैं कि खबरदार हमारे महान खिलाड़ियों के बारे में आगे कुछ बोला तो। हम बड़े प्लेयरों की इज्जत किया करते हैं। आप भी करें। ऐसे बकवास बयान देने के लिए किसी चैनल पर मत बैठा करें।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
