IPL 2019: गांगुली के बाद सचिन और लक्ष्मण भी आए BCCI के लोकपाल के निशाने पर
नई दिल्ली। हितों के टकराव के केस में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को तलब करने के बाद बीसीसीआई के लोकपाल ने अब सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण से जवाब मांगा है। यह मामला भी हितों के टकराव के जुड़ा हुआ है। लोकपाल जस्टिस जैन ने बुधवार को दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी कर दिया है।
लोकपाल ने यह मामला संजीव गुप्ता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद संज्ञान में लिया था। संजीव गुप्ता मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक सदस्य हैं और उन्होंने शिकायत की थी कि सचिन, लक्ष्मण और गांगुली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं। मौजूदा समय में ये तीनों पूर्व क्रिकेटर आईपीएल में अलग-अलग फ्रेजाइंजी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन पर हितों के टकराव का मामला उठाया गया है।
आपको बता दें गांगुली जहां दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार हैं तो सचिन और लक्ष्मण क्रमशः मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद में यही पद संभाल रहे हैं। गांगुली पर पहले से ही बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के चलने हितों के टकराव का मामला चल रहा है और इस पर लोकपाल के द्वारा जल्द ही फैसला लिया जाना है।
जबकि सचिन और लक्ष्मण को जस्टिस जैन ने नोटिस जारी करते हुए 28 अप्रैल तक लिखित जवाब देने के लिए कहा है। यह शिकायत बीसीसाआई के नियमों और नियमन के अंतर्गत आर्टिकल 39 के तहत दर्ज हुई है। आपको बता दें कि जस्टिन जैन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लोकपाल होने के साथ ही नैतिक अधिकारी (Ethical Officer) का दायित्व भी निभा रहे हैं।
इसके साथ ही दोनों पूर्व खिलाड़ियों को चेताया भी गया है कि यदि आपने नोटिस का जवाब तय समय सीमा तक नहीं दिया तो नैतिक अधिकारी इसको आपकी अनुपस्थिति मानकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
