AUS vs SL: श्रीलंका को लगा झटका ,दुष्मंता चमीरा नहीं होंगे दूसरे टेस्ट का हिस्सा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरा पर गई श्रीलंकाई टीम एक बार फिर परेशानियों से जूझती जा रही है। विवादों के बाद अब श्रीलंका की टीम को फिटनेस की समस्या सता रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज चोटिल नजर आ रहे हैं। लाहिरू कुमारा के बाद दुष्मंता चमीरा ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए पेक बॉल टेस्ट में चोटिल हो गए और वह श्रीलंका वापस लौट रहे हैं। लाहिरू कुमारा की जगह अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान चमिका करुणारत्ने को टीम प्रबंधन ने टीम जगह दी है।
खबरों के मुताबिक लाहिरू कुमारा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ही बाहर हो गए थे। दुष्मंता चमीरा बाएं टखने में चोट के कारणअब वह भी बाहर हो गए हैं। चमीरा ने पहले टेस्ट मैच में 21 ओवरों में 68 रन देकर एक विकेट लिया था। वह लाहिरू कुमारा के साथ स्वदेश वापस लौटेंगे।
तीन गेंदबाज चोटिल:
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि करुणारत्ने जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। चमीरा तीसरे गेंदबाज हैं जो इस दौरे पर चोटिल हुए हैं। उनसे पहले नुवान प्रदीप भी चोटिल हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कैनबरा में शुक्रवार से खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
