पहले क्वार्टरफाइनल में ड्यूमिनी के आगे ढेर हुए श्रीलंकाई शेर
सिडनी। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ज्यां पॉल ड्यूमिनी के आगे श्रीलंकाई शेर ढेर हो गये। जी हां डुमिनी की ड्यूमिनी की हैट्रिक और बाकी गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अफ्रीका ने पहला क्वार्टरफाइनल जीत लिया है। अफ्रीकी टीम ने 134 रनों के लक्ष्य को मात्र 18 ओवर में 134 रन बनाकर हासिल कर लिया। [स्कोरकार्ड]
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम से डी कॉक ने 78 रन ठोंके, जबकि फेफ ड्यू प्लासिस 21 रन पर नाबाद रहे। वहीं हाशिम अलमा 16 रन बना सके। मात्र 18 ओवरों में 9 विकेट से इस जीत दर्ज करने के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
इससे पहले ड्यूमिनी (29-3) की हैट्रिक और इमरान ताहिर (26-4) की शानदार स्पिन गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में श्रीलंका की पारी 133 रनों पर समेट दी। [विश्वकप की बड़ी खबरें]
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवरों पर सिमट गई। पहला विकेट 3 रन के स्कोर पर गिरा। उसके बाद दूसरा व तीसरा विकेट। बीच में ड्यूमिनी ने एंजेलो मैथ्यूज (19), नुवान कुलासेकरा (1) और थिरांडू कौशल (0) के रूप में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए और इस विश्व कप में दूसरी हैट्रिक पूरी की।
श्रीलंका के लिए कुमार संगकारा ने सबसे अधिक 45 रन बनाए जबकि लाहिरू थिरिमान्ने ने 41 रनों का योगदान दिया। थिरिमान्ने और संगकारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई जो आज इस टीम की सबसे बड़ी साझेदारी रही।
कुशल परेरा (3), तिलकरत्ने दिलशान (0), माहेला जयवर्धने (4), थिसिरा परेरा (0) कुछ खास नहीं कर सके। अपनी फिरकी में श्रीलंका को फंसाने वाले ड्यूमिनी औरा इमरान ताहिर के अलावा दक्षिण फ्रीका की ओर से डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल और केल एबॉट ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंकाई टीम पूल-ए में तीसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम-8 दौर में पहुंची है जबकि द. अफ्रीका ने पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल तक का टिकट कटाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

