पर्थ। शनिवार को भारत की भिड़ंत यूएई से होने वाली है लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरों ने टीम इंडिया के चाहने वालों को चितिंत और निराश कर दिया है। अभी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने की खबर आयी थी कि अब खबर आ रही है कि नेट प्रैक्टिस के दौरान कप्तान धोनी की कोहनी में गेंद लग गई है जिसके कारण उनका खेलना भी कल संदेह के घेरे में आ गया है।
हालांकि धोनी की चोट के बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल टीम प्रबंधन इस बारे में कुछ कह नहीं रहा है बस शमी की चोट के बारे में बताते हुए उसने कहा कि आगे के मैचों को देखते हुए शमी को कल आराम दिया गया है।
आपको बता दें कि शमी से पहले ईशांत शर्मा भी चोट की वजह से टीम से बाहर हुए हैं तो वहीं रविंद्र जड़ेजा भी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं ऐसे में कैप्टन धोनी का घायल होना वाकई में टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है।