सहवाग ने साझा किये जीवन के 5 दिलचस्प अनुभव
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक साक्षात्कार में कई ऐसे पहलुओं को लोगों के सामने रखा है जो काफी दिलचस्प हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कई अनुभवों को साझा किया। सहवाग ने हाल ही में कहा था कि अगर उन्हें बताया गया होता कि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा तो वह बहुत पहले ही संन्यास ले लेते।
5 खिलाड़ी जिन्हें सौरव गांगुली ने बनाया भविष्य की टीम इंडिया
सहवाग और सेलेक्टर्स के बीच काफी बयानों के आदान-प्रदान हुए जिसमें सेलेक्टर्से ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर होता है। ऐसे में यह कह पाना मुश्किल होता है कि किसी खिलाड़ी को टीम में दोबारा लिया जाएगा या नहीं।
वीरेंद्र सहवाग ने अपने संन्यास के खोले राज, मिल सकती है दिल्ली में विदायी
बहरहाल विश्व क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट को नयी बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए सहवाग को हमेशा ही याद किया जाएगा। आइये हम आपको सहवाग के पांच ऐसे अनुभवों के बारे में बतायेंगे जिसे आप शायद नहीं जानते होंगे।

सचिन की तरह बनना चाहता था
सहवाग बचपन से ही सचिन को टीवी पर देखते थे। शुरुआती दिनों में वो सचिन के हर हाव-भाव, स्टांस औ बैटिंग टेक्नीक को फॉलो करते थे, हालांकि बाद में उन्होंने अपना अलग अंदाज अख्तियार किया।

मिडिल ऑर्डर में खेलता तो और लंबा होता कैरियर
सहवाग मिडल ऑर्डर में खेलना चाहते थे, लेकिन मिडिल ऑर्डर में द्रविड़, सचिन और लक्ष्मण की वजह से उन्हें यह मौका नहीं मिला।

मेरे बेटे ने भी मुझे अच्छा बल्लेबाज मानने से इनकार कर दिया था
एक वह दौर भी आया था जब सेहवाग को उनके बेटे ने ही अच्छा क्रिकेटर मानने से इनकार करते हुए उनसे क्रिकेट की तकनीक सीखने से मना कर दिया था।

सफेद और लाल गेंद चुनौती थी
सहवाग को सफेद और लाल गेंद के बीच फर्क थोडा मुश्किल था। सेहवाग कहते हैं उन्हें नहीं पता था बतौर सलामी बल्लेबाज लाल गेंद से कैसे खेला जाए, लेकिन उन्होंने अपन आक्रामक अंदाज को ही अपनाया।

सचिन ने दी थी मां-बाप के लिए खेलने की सलाह
जिस वक्त सहवाग खराब फॉर्म से गुजर रहे थे उस वक्त सचिन ने उन्हें सलाह थी कि क्रीज पर 2-3 घंटे टिको जिससे की तुम्हारे मां-बाप तुम्हें टीवी पर देख पाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications