अभ्यास सत्र में आदित्य ने दो मौकों पर ग्रीड पर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था। इसी तरह क्वालीफाई दौर में भी उन्होंने चौथा स्थान हासिल करके प्रभावित किया था।
अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए आदित्य ने शनिवार को कई प्रमुख चालकों के बीच पहले दौर की समाप्ति के बाद छठा स्थान हासिल किया।
आईएएनएस से बातचीत के दौरान चेन्नई में जन्मे 21 वर्षीय आदित्य ने कहा कि पूर्व विश्व रैली चैम्पियन कार्लोस सेंज से मिलने के बाद उनके प्रदर्शन में निखार आया है। सेंज पहले दौर की समाप्ति के बाद 12वें स्थान पर रहे।
आदित्य ने कहा, "मुझे सेंज से मिलने और उनसे आंकड़ों के बारे में जानने का मौका मिला। उससे मुझे काफी फायदा हुआ। ट्रैक पर मैंने सेंज के साथ चार बार भिड़ंत की और उनसे आगे निकला। मेरे लिए यह बहुत अच्छा अनुभव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।