ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कभी नहीं हारा माही का लक
सिडनी। भारत और आस्ट्रेलिया का मैच हर लिहाज से रोमांचक है, 26 तारीख को विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए भारत के लोग आस्ट्रेलिया में पहुंच रहे हैं।
इस मैच से जुड़ी एक रोचक बात आपको बताते हैं और वो यह कि आस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जो कभी भी विश्वकप के सेमीफाइनल में हारी नहीं है और दूसरी तरफ कैप्टन धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने हर बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का परचम लहराया है।
आपको बता दें कि कैप्टन धोनी की कप्तानी में भारत पांचवी बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले माही की कप्तानी में टीम इंडिया 2007 ट्वंटी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2014 में ट्वंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करा चुकी है।
इंडियन फैंस से परेशान कप्तान क्लार्क, मांगा आस्ट्रेलिया से समर्थन
तो वहीं कंगारूओं की टीम 7वीं बार विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया 1975, 1987, 1996,1999, 2003, 2007 में विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचा है और हर बार उसने जीत दर्ज की है। हालांकि सेमीफाइनल में भारत पहली बार आस्ट्रेलिया से भिड़ने जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कंगारूओं की किस्मत या धोनी का लक कौन 26 तारीख को परवान चढ़ता है, कुल मिलाकर उम्मीद की जा रही है कि सेमीफाइनल काफी रोमांचक होने वाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
