Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

निकल पड़ी गेल की रेल, जड़ी वर्ल्ड कप की पहली डबल सेंचुरी

कैनबरा। मंगलवार को तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पूल बी में खेले जा रहे मैच में क्रिस गेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी जड़ने वाले गेल पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

लंबे समय से आलोचना के शिकार गेल ने मैदान में उतरते ही अपने इरादे साफ कर दिये थे और मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां गेल ने शाट नहीं लगाया है।

आपको बता दें कि इससे पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने मंगलवार को मानुका ओवल मैदान पर जिम्बाब्वे के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के ग्रुप-बी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। कैरेबियाई टीम ने पहले मैच में आयरलैंड से मिली चार विकेट की चौंकाऊ हार से उबरते हुए अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 150 रनों से करारी मात दी थी।

गेल ने जड़ा जिंबाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे हार मिली। दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने संयुक्त अरब अमीरात को चार विकेट से हराया। विश्व कप में दोनों टीमें पांच बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं और हर मौके पर बाजी कैरेबियाई टीम ने ही मारी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Read in English: WC: Gayle hits first 200
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+