आईपीएल 8 की ओपनिंग सेरोमनी आज, शाहरूख नहीं आयेंगे
कोलकाता। रोमांच, ग्लैमर और मस्ती से भरपूर आईपीएल 8 का आज उद्घाटन समारोह है, इस ग्रैंड समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टेज प्रस्तुति देंगे जिनमें रितिक रोशन, शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा जैसी नामचीन बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं।उद्घाटन समारोह कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मंगलवार को होगा।
दो घंटे के इस उद्घाटन समारोह में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को समर्पित एक विशेष आयोजन भी होगा लेकिन इस बार की ओपनिंग सेरोमनी में शाहरूख खान नहीं आयेंगे बावजूद इसके यह ग्रैंड ओपनिंग काफी ग्रैंड होगी, ऐसा कहना है रोशन अब्बास की एनकंपास इवेंट्स कंपनी का। जिसने मीडिया से कहा है कि आज का प्रोग्राम लोग लंबे वक्त तक नहीं भूल पायेंगे।
समारोह की शुरुआत करीब 400 कलाकारों (300 स्थानीय) द्वारा पेश किए जाने वाले कार्यक्रम से होगी। इसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और संतोष शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस प्रस्तुती के दौरान आठ से दस मिनट रितिक, शाहिद और अनुष्का भी हिंदी फिल्मी गानों पर अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी के पुत्र और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पूरे कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।
पूरे समारोह का सबसे आकर्षक नजारा फ्लोर प्रोजेक्शन के जरिए आईपीएल के अब तक के सफर की कहानी प्रस्तुत करना होगा। एनकंपास इवेंट्स की उपाध्यक्ष चंदा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि यह अंग्रेजी में होगा और इसके साथ आईपीएल का इस बार का थीम गीत 'इंडिया का त्यौहार' भी बज रहा होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
