नई दिल्ली। भारत विश्वकप में 7 मैच में जीत दर्ज कराकर लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी है और लोगों को लगने लगा है कि टीम इंडिया इस बार भी कप अपने नाम ही लेकर आयेगी लेकिन टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें अब तक किसी भी मैच में अपना जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला है। यह तीन खिलाड़ी हैं ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी, लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल और बल्लेबाज अम्बाती रायडू।
धोनी की रणनीति ने जिन 11 खिलाड़ियों को पहले मैच में उतारा था वो ही 11 अब तक के मैचों में खेलते आये हैं और इस समय टीम पूरी तरह से संतुलित है ऐसे में उम्मीद यही की जा सकती है कि सेमीफाइनल में धोनी कोई नया प्रयोग ना करेंगे और ना ही इन तीनों में से किसी एक को खेलने का मौका देंगे। किसी आपतकाल परिस्थिति जैसे कोई खिलाड़ी अनफिट हो, तभी इनमें से किसी एक को मैदान में उतरने का मौका मिल सकता है।
बिना खेले ही बिन्नी-रायडू-पटेल हो जायेंगे मालामाल
यदि भारत फाइनल में पहुंचता है तब भी इन तीनों में से शायद ही किसी एक को खेलने का मौका मिलेगा ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों का हाल ठीक वैसे ही होगा जैसे 1983 कि विश्वकप वाली टीम के साथ हुआ था जिसमें तेज गेंदबाज वॉल्सन एकमात्र खिलाड़ी थे जो कि ड्रेसिंग रूम बैठकर टीम इंडिया को विश्वविजेता बनते देखा था।
मेलबर्न स्ट्रीट पर प्राईवेट लम्हों में दिखे उमेश-तान्या, फैली फिजाओं में मोहब्बत
और अगर भारत वाकई में फाइनल में पहुंचता है या फिर विश्वविजेता बनता है तो यह तीन खिलाड़ी बिना खेले ही मालामाल हो जायेंगे और बिना खेले ही देश के लिए इतिहास रच देंगे।