आस्ट्रेलिया के जमाई बाबू शिखर धवन को मिला मीडिया का स्पेशल ट्रीटमेंट
मेलबर्न। इन दिनों आस्ट्रेलिया में शिखर धवन काफी लोकप्रिय हो गये हैं, उसकी दो वजह है.. पहली तो उनका विश्वकप में धमाकेदार प्रदर्शन और दूसरा उनका ससुराल आस्ट्रेलिया में होना। जी हां शिखर धवन की पत्नी आस्ट्रेलिया की हैं, जो कि एक बहुत बड़ा कारण है उनका आस्ट्रेलिया मीडिया में छाने का। इसी कारण शिखर धवन आज कल आस्ट्रेलिया मीडिया के सॉफ्ट हेडलाइन बन गये हैं। हाल ही में उनकी पत्नी संग तस्वीर आस्ट्रेलिया के अखबारों में और टीवी पर दिखायी पड़ी हैं।
इस समय मीडिया बहुत सॉफ्ट ढंग से धवन के बारे में दिखा रहा है, वो क्या करते हैं, क्या खाते हैं, क्या सोचते हैं, यह सब कुछ आस्ट्रेलिया मीडिया धवन से जानना चाहता है। मालूम हो कि दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन ने शतक जड़ने के बाद मजाक में कहा था कि उन्हें तो यहां खेलना ही था, इज्जत की जो बात थी।
आस्ट्रेलिया मीडिया में छाये जमाई बाबू धवन
गौरतलब है कि जिंदगी को संघर्ष मानने वाले शिखर धवन के लिए प्यार काफी मायने रखता है तभी तो उन्होंने अपने से दस साल बड़ी हॉफ ब्रिटीश और हॉफ इंडियन आयशा मुखर्जी से शादी की है, जिनकी पहली शादी से दो बेटियां थी। फिलहाल शिखर धवन साल 2014 में बेटे के पापा बने हैं। इसलिए 29 साल की अवस्था में शिखर धवन तीन बच्चों के पिता हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
