For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने लव विराट को चियर करने सिडनी पहुंची अनुष्का, साथ किया डिनर

मुबंई। विश्वकप का रोमांच चरम सीमा पर है, टीम इंडिया के फैंस टिकट खरीदकर विश्वकप का सेमीफाइनल देखने के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। ऐसे में भला अनुष्का शर्मा अपने प्यार को चियर करने के लिए क्यों नहीं आस्ट्रेलिया जातीं।

इसलिए अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के लिए सिडनी पहुंच गईं हैं, खबर है कि सोमवार रात को ही एनएच10 गर्ल अनुष्का अपने लवर विराट कोहली के पास पहुंच गईं हैं और उन दोनों ने साथ में डिनर भी किया। अनुष्का शर्मा को लोगों ने विराट के साथ उसी होटल के पास वाले रेस्टोरेंट में देखा जहां टीम इंडिया ने स्टे किया है। दोनों की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड भी थे।

विराट को सपोर्ट करने पहुंची अनुष्का शर्मा

इस समय भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे लोकप्रिय और चर्चित कपल में एक विराट-अनुष्का के बारे में एक न्यूज पेपर ने दावा किया है कि दोनों इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं और दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी भी हैं। पिछले दिनों विराट के लेडी-लव ने उनका खूब साथ दिया था और विराट ने जबरदस्त बैटिंग की थी।

तो इस साल के अंत में इश्कजादे विराट-अनुष्का बन जायेंगे मियां-बीवी!

इस बार सेमीफाइनल में भी विराट से एक आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है इसलिए सबको लगता है कि अनुष्का का लक इस बार भी विराट का पूरा साथ देगा। फिलहाल तो हर किसी की तरह अनुष्का भी इन दिनों फिंगर क्रास किये बैठी हैं। गौरतलब है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल 26 मार्च को खेला जायेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+