Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन, गांगुली और लक्ष्मण को बीसीसीआई ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवाएस लक्ष्मण को बीसीसीई ने क्रिकेट एडवायजरी कमेटी में शामिल कर लिया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपनी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है। ये सभी बीसीसीआई को क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देंगे।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर इन तीनों दिग्गजों को बीसीसीआई की सलाहकार समिति में शामिल किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम आपकी सेवायें पाकर क्रिकेट को बेहतरी की ओर ले जायेगें।

हालांकि अभी भी टीम इंडिया के कोच के बारे में कोई भी आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। एक तरफ जहां कयास लगाये जा रहे हैं कि सौरव गांगुली को टीम इंडिया का कोच बनाया जा सकता है तो वहीं दूसरी तरफ इस रेस में राहुल द्रविड़ का नाम भी आगे आ रहा है।

वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि अब समय आ गया है कि बीसीसीआई को स्वदेशी कोच को नियुक्त किये जाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से टीम के खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल होता है और खिलाड़ियों में बेहतर देने की ललक बढ़ती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+