भारत-पाक श्रंखला को मिली हरी झंडी, 15 दिसंबर से शुरु होगी जंग
नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित क्रिकेट सीरीज के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हामी भर दी है। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच दुबई में हुई बैठक में दोनों देशों के बीच श्रीलंका में श्रंखला कराने पर सहमति बनी थी जिसपर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हामी भरी है। भारत-पाक सीरीज के शुरुआती मैचों में खलल की आशंका
माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैच, दो टी-20 मैच खेले जायेंगे। दोनों ही देश श्रंखला को श्रीलंका में कराये जाने पर सहमत हुए हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच श्रीलंका में सीरीज कराये जाने पर सहमति बन गयी है और 15 दिसंबर से श्रंखला शुरु होगी।
India-Pakistan series will happen tentatively from Dec 15 in Sri Lanka-Rajiv Shukla,BCCI pic.twitter.com/X4mhlgoVxQ
— ANI (@ANI_news) November 26, 2015 इससे पहले भारत ने यूएई में भारत-पाकिस्तान श्रंखला के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। वहीं बीसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर ने पाकिस्तान की टीम भारत में भेजे जाने का भी प्रस्ताव दिया था जिसे पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने ठुकरा दिया था।
हालांकि पाकिस्तान की ओर से हामी होने के बाद अब भारत की ओर से बीसीसीआई की सहमति का अभी भी इंतजार है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच श्रंखला की अनुमति मांगी थी।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय़ श्रंखला वर्ष 2007 के बाद से नहीं हुई है जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया हो। इससे पहले वर्ष 2012 में पाकिस्तान ने भारत में सीमित ओवर की श्रंखला में भाग लिया था। भारत-पाकिस्तान के बीच श्रंखला कराये जाने के स्थान पर श्रीलंका ने अपनी सहमति दे दी है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
