आईपीएल की गवर्निंग काउन्सिल से हटाये गये कोहली के चहेते रवि शास्त्री
मुंबई। आज मुंबई में बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) हुई जिसमें काफी अहम फैसले लिए गये हैं। आज जहां श्रीनिवासन को आईसीसी चेयरमैन पद से हटाया गया वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री को आईपीएल की गवर्निंग काउन्सिल से हटा दिया गया है और उनकी जगह अब यह पोस्ट भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सीएब के चेयरमैन सौरव गांगुली को दी गई है।
हालांकि गांगुली के सामने यह शर्त रखा गयी थी कि अगर वो इस पोस्ट पर आते हैं तो वो कमेंट्री नहीं करेंगे जिसे गांगुली ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। शास्त्री के अलावा सिलेक्शन कमेटी से रोजर बिन्नी को और अनिल कुंबले को बीसीसीआई टेक्निकल कमेटी की अध्यक्षता से हटाया गया है क्योंकि कुंबले के पास कमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट थे।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद से हटाने का फैसला लिया, दो वर्ष के लिए आईसीसी चेयरमैन चुने गए श्रीनिवासन का कार्यकाल अगले साल जून तक समाप्त होना था, लेकिन उनकी जगह अब बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर बतौर आईसीसी चैयरमैन शेष कार्यकाल पूरा करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
